प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा का मॉडल आंसर जारी - CG Sandesh

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा का मॉडल आंसर जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा का मॉडल आंसर जारी कर दिया है. यह परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की गई थी.

अभ्यर्थी वेबसाइट पर मॉडल उत्तर देख सकते हैं तथा सप्रमाण दावा-आपत्ति 8 सितम्बर, अपरान्ह 3 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किये गये दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा.

प्रति प्रश्न 50 रुपये दावा आपत्ति शुल्क
अभ्यर्थी को दावा आपत्ति दर्ज करने हेतु प्रति प्रश्न 50 रूपये दावा आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा. बिना शुल्क भुगतान किये दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी.

पोर्टल पर दावा-आपत्ति हेतु अभ्यर्थी को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड डालकर प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा और निर्देशानुसार दावा-आपत्ति दर्ज करानी होगी. दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें