बसना : गणेश जागरण के लिए गए व्यक्ति के साथ मारपीट - CG Sandesh

बसना : गणेश जागरण के लिए गए व्यक्ति के साथ मारपीट

बसना : भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम लोहड़ीपुर में गणेश जागरण के लिए गए व्यक्ति के साथ मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
गोरेलाल मानिकपुरी पिता कार्तिकराम मानिकपुरी उम्र 54 साल निवासी ग्राम लोहड़ीपुर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 04 सितम्बर 2025 को शाम लगभग 07:30 बजे वह गांव के धोबालाल पटेल के दुकान के पास गणेश जागरण हेतु गया था. 

गांव का लव कुमार भी दुकान पहुंचकर गोरेलाल को बोला गोरेलाल गांव का सब कुछ है उसके बात को सब कोई मानता है. ऐसे कहते हुए उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर किसी वस्तु से सिर में वार किया, जिससे उसे चोट लगी. जिससे उसके सिर में चोट लगी. हल्ला सुनकर गांव के नीम चौक के पास बैठे भजमन दीवान, राजु दास मानिकपुरी व संतोष गधेल आकर छुड़ाये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लव कुमार सिदार के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें