सरायपाली : दो पक्षों में मारपीट, चले कुल्हाड़ी और फावड़ा, केस ... - CG Sandesh

सरायपाली : दो पक्षों में मारपीट, चले कुल्हाड़ी और फावड़ा, केस दर्ज

सरायपाली के वार्ड नंबर 02 विरेन्द्र नगर महलपारा में दो पक्षों में मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.

प्रदीप कुमार दास ने पुलिस को बताया कि 17 सितम्बर को मोहल्ले का राजू यादव, प्रदीप की भाभी काजल दास को अश्लील गालियाँ दे रहा था. प्रदीप ने गाली देने का कारण पूछा तो आरोपी अत्यधिक आक्रोशित होकर तू भी पास में आ तेरे को बताता हूं कहते हुये पास आकर प्रदीप के साथ झूमा झटकी करते हुये राजू ने अपने हाथ में पहने स्टील के कड़े से प्रदीप के होंठ में मार दिया. उसके बाद राजू अपने घर गया और अपने भाई अज्जू यादव के साथ आया और जान से मारने की धमकी दिया, अज्जू अपने हाथ में एक फावड़ा रखा था. उसने आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हुये हाथ में रखे फावड़ा से प्रदीप के माथा में मार दिया, जिससे उसे चोट लगी है.

वहीं, राजू यादव ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्ले के तालाब के पास फ्रेश होने के लिए गया था. तालाब में मुंह धो रहा था, वहीँ मोहल्ले का प्रदीप दास भी खड़ा हुआ था. प्रदीप के ऊपर पानी छिड़क गया. इसी बात को लेकर वह अश्लील गाली गलौज कर अपने हाथ में पहने चुड़ा से सिर में मारपीट किया और अपने घर चला गया. वहां से एक कुल्हाड़ी लेकर आया और आज तुझे जान से मार दूंगा कहते हुये टंगिया से सिर एवं बायें कंधा में मार चोंट पहुँचाया. बचाओ-बचाओ चिल्लाने पर राजू का बड़ा भाई अज्जू यादव बीच बचाव करने आया तो उसके सिर में प्रदीप यादव टंगिया से मार दिया, जिससे अज्जू यादव के सिर में चोंट लगी है.

दोनों पक्षों कि शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है. मामले में आरोपी राजू यादव, अज्जू यादव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS तथा आरोपी प्रदीप कुमार दास के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें