RBI गवर्नर की चेतावनी, AI को सोच-समझकर करें इस्तेमाल - CG Sandesh

RBI गवर्नर की चेतावनी, AI को सोच-समझकर करें इस्तेमाल


RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में शामिल हुए। उन्होंने AI के बढ़ते इस्तेमाल से देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई है।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जो कभी सिर्फ एक शैक्षणिक सोच हुआ करती थी, अब बहुत तेज़ी से हमारी ज़िंदगी और वित्तीय सेवाओं का जरूरी हिस्सा बन चुकी है। साथ ही उन्होंने AI के इस बढ़ते इस्तेमाल से देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई है।

इस बीच RBI गवर्नर ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में डिजिटल धोखाधड़ी बड़ी समस्या बनती जा रही है. इसलिए उन्होंने AI को सोच-समझकर और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर जोर दिया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें