शासकीय कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना में जोड़े गये दो नए विक... - CG Sandesh

शासकीय कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना में जोड़े गये दो नए विकल्प

सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एन.पी.एस.) और एकीकृत पेंशन योजना (यू.पी.एस.) के अंतर्गत लाइफ साइकिल- एलसी 75 और बैलेंस्ड लाइफ साइकिल (बी.एल.सी.) जैसे निवेश विकल्पों के विस्तार को मंजूरी दे दी है। यह कदम उन कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप है, जो चाहते थे कि उन्हें भी निजी क्षेत्र की तरह निवेश के अधिक लचीले विकल्प मिलें।

इन विकल्पों का उद्देश्य रिटायरमेंट प्लानिंग में लचीलापन बढ़ाना और कर्मचारियों को अपने निवेश को अपनी पसंद और जोखिम क्षमता के अनुसार प्रबंधित करने की आजादी देना है।
केन्द्र सरकार के कर्मचारी यू.पी.एस. और एन.पी.एस. के अंतर्गत अब डिफॉल्ट ऑपशन जैसे कई निवेश विकल्पों में से चुन सकते हैं। इस निर्णय से प्रमुख लाभ प्राप्त होंगे, जैसे अधिक लचीलापन और विकल्प, ग्लाइड पाथ मैकेनिज्म, विस्तृत ऑटो चॉइस विकल्प और सूचित योजना के लिए समर्थन।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें