news-details

सरायपाली : सायकल के फ्रीव्हील से महिला पर किया वार, अस्पताल में भर्ती

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम खैरझिटकी में एक महिला के साथ सायकल के फ्रीव्हील से मारपीट की खबर सामने आई है. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मई को ग्राम जलगढ निवासी किसान रेशमलाल साहू को विजय बारिक ने फोन कर बताया कि तेरी दीदी कुंती साहू को ग्राम खैरझिटकी का नुराधन साहू पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट किया है.

घटना की जानकारी होने पर रेशमलाल अपनी पत्नि सुप्रभा साहू के साथ ग्राम खैरझिटकी पहुंचा, जहां देखा उसकी दीदी कुंती साहू घर के परछी में लेटी थी. उसके सिर और हाथ से खून बह रहा था. रेशमलाल को उसके जीजा राजकुमार साहू ने बताया कि घर के सामने रोड़ में कुंती साहू खड़ी थी.

इसी दौरान गांव का नुराधन साहू आया और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हुए हाथ में रखे सायकल के फ्रीव्हील पाना से सिर, ,हाथ, कमर और चेहरे में मारकर चोट पहुँचाया.

मारपीट करते देख राजकुमार साहू, प्रेमानंद साहू और दीपेश साहू देखे, सुने एवं बीच बचाव किये. कुंती को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया. पुन: रायपुर रीफर करने पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नुराधन साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें