बागबाहरा : फैमली ढाबा से अंग्रेजी शराब जप्त - CG Sandesh

बागबाहरा : फैमली ढाबा से अंग्रेजी शराब जप्त

बागबाहरा पुलिस ने 27 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर फैमली ढाबा बागबाहरा से अवैध शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की फैमली ढाबा बागबाहरा में सोनू ठाकुर अवैध रूप से शराब को बिक्री करने हेतु रखा है, सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंची, जहां पर एक व्यक्ति मिला जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम संजू ठाकुर पिता राजेन्द्र ठाकुर उम्र 30 साल, वार्ड नंबर 09 जवाहर चौक बागबाहरा का निवासी होना बताया.

जहाँ फैमली ढाबा तलाशी लेने पर ढाबा के काउंटर मे एक कपड़े के रंग बिरंगे झोले मे  06 नग जिप्सी अंग्रेजी शराब प्रत्येक मे 180-180 मिली भरी हुई कुल 1080 मिली, कीमती 720 रूपये, एक नग ब्लैण्डर प्राईड अंग्रेजी शराब 375 मिली भरी हुई कीमती 550 रूपये,  एक नग रायल चैलेज अंग्रेजी शराब 750 मिली भरी हुई कीमती 800 रूपये कुल 2205 मिली कीमती 2070 रूपये रखा हुआ.

जिसपर पुलिस ने उक्त शराब जप्त कर आरोपी संजू ठाकुर पिता राजेन्द्र ठाकुर उम्र 30 साल, निवासी वार्ड नंबर 09 जवाहर बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें