सरायपाली : विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ महासमुन्द अंतर्गत स्थानीय संघ सरायपाली द्वारा "विश्व पर्यावरण दिवस"के ख़ास अवसर पर सरायपाली में पर्यावरण संतुलन एवं जैव विविधता संरक्षण का व्यापक संदेश देते हुए "वृक्षारोपण" किया गया एवं "स्वच्छता ही सेवा धर्म" का अलख जगाया गया।
राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू ,जिला मुख्य आयुक्त चंद्रहास चंद्राकर के कुशल निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट बी.एल.देवांगन के आदेशानुसार जिला सचिव प्रमोद कन्नौजे,डीओसी लीनू चंद्राकर एवं शत्रोहन राम साहू के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस की "थीम - स्वच्छ और हरित पर्यावरण एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है।" तहत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्थानीय संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्य की प्रशंसा की एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को आगे आने की अपील की। बीईओ एवं पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट टी.सी.पटेल ने कहा कि नीम, करंज आदि का रोपण जैव विविधता संरक्षण एवं हरी भरी वातावरण के लिए जरूरी है।
ज़िला प्रतिनिधि स्काउटर किशोर कुमार पटेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति को संरक्षित रखने का कार्य हम सबको सामुहिक रुप से करना जरूरी है,छोटा छोटा ही सही मगर साझा प्रयास से ही सार्थक परिणाम दिखाई देगा।
पूर्व सचिव एवं मीडिया प्रभारी हेमंत चौधरी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है क्योंकि इसके प्रदूषित होने से विभिन्न समस्याएं उत्पन्न होंगी जो हम सबके लिए घातक सिद्ध होगा। स्थानीय संघ सचिव यशवंत कुमार चौधरी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और हरित विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर किया।प्रकृति संरक्षण,जल संवर्धन, वृक्षारोपण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जिम्मेदारी निभाने और नई पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने की जरूरत पर बल दिया।
स्काउट प्रभारी शिक्षक संजय नंद ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण और थीम - प्रकृति से प्रेरित,जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए सार्थक है। वरिष्ठ स्काउट नागेश्वर दीवान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन अब सीधे रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित कर रहा है इसलिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रकृति के साथ जीवन जीने की जरूरत पर बल दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर स्काउट गाइड, रोवर रेंजर आदि को अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्षगण- गुंजन अग्रवाल,सीता अमृत पटेल,तारेश्वरी नायक,पुष्पलता चौहान,अजय कुमार अग्रवाल,अब्दुल लखानी,आजीवन सदस्य प्रतिनिधि सेवाशंकर अग्रवाल,ज्योति रानी पटेल,के.आर.पटेल, एबीईओ एवं मुख्यालय आयुक्त देवनारायण दीवान,सहायक वि.खं.आयुक्त/ग्रुप लीडर द्वय सी.एल.पुहुप एवं गीता तिवारी,कोषाध्यक्ष कैलाशचंद्र पटेल,सहसचिव गणेश चौहान,संयुक्त सचिव विलास बाघ,जिला प्रतिनिधि स्काउटर अनिल पटेल,विजय पटेल,गाइडर सविता साहु,पुष्पांजली चौधरी,कु.नंदिनी विश्वकर्मा,वरिष्ठ स्काउटर चक्रधर प्रसाद डडसेना,राधेश्याम चौधरी,डॉ शुभ्रा डडसेना,अजय कुमार आर्य,शीला साय,सरोजनी बांदी,अमर कन्हेर,जितेन्द्र पटेल,आजीवन सदस्य धर्मेंद्रनाथ राणा,स्काउट शाखा प्रभारी स्वाधीन शर्मा,वरिष्ठ रोवर लीडर सुरेन्द्र प्रधान,अजय कुमार राणा,रेंजर लीडर फैमिदा तबस्सुम,वरिष्ठ रोवर मनीष कुमार प्रधान,मोनिश,दुष्यंत कुमार साहू, अनिकेत सिंह,वरिष्ठ रेंजर पूजा, लक्ष्मी,कार्यालयीन स्टॉफ संतोष आदि ने शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण संरक्षण के लिए खूब मेहनत करने और प्लास्टिक मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण अभियान जलवायु सरंक्षण अभियान आदि से सक्रियता से जुड़कर धरातल पर कार्य करने प्रेरित किया गया।साथ ही आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील की गई।