पिथौरा : बहुत होशियार बनता है बोलते हुये मारपीट, मामला दर्ज
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम टोंगोपथरा में पुरानी रंजीशवश एक व्यक्ति को तू बहुत होशियार बनता है बोलते हुये मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम टोंगोपथरा निवासी नवीन बरिहा ने बताया कि 7 जून 2026 को वह घर पर था तभी रात्रि करीबन 07 बजे उसका बड़ा भाई धनीराम बरिहा उसके घर के पास आकर पुरानी रंजीशवश तू बहुत होशियार बनता है बोलते हुये मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ थप्पड से मारपीट किया, तथा जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में पकड़े डंडा से नवीन के सिर में मारा जिससे खून निकला.
इस घटना को दिव्या बरिहा व नव्या बरिहा देखे सुने व बीच बचाव किये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धनीराम बरिहा के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें