सांकरा : दशगात्र कार्यक्रम से लौटते समय ट्रैक्टर ने मारी थी ठोकर, मामला दर्ज
दशगात्र कार्यक्रम से मोटरसायकल में अपनी माँ को बैठकर वापस आने के दौरान सड़क हादसे में पुत्र की मौत हो गई थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी 2026 को सुबह 09 बजे गणपत बरिहा अपनी मां गुरूबारी के साथ मोटर सायकल HF डिलक्सय क्रमांक CG 06 GJ 4216 में बैठकर ग्राम चारभांठा दशगात्र कार्यक्रम में गये थे और मोटर सायकल को गणपत बरिहा चला रहा था.
इसके बाद वहां से शाम को घर वापस आते समय करीबन 04:30 बजे कुरमाडीह से चारभांठा जाने के मार्ग के पास कुरमाडीह की ओर से आ रही ट्रैक्टर क्रमांक CG 22 Y 9582 जान डीयर के चालक प्रहलाद सिदार निवासी चांदन का अपने ट्रैक्टर को खतरनाक ढंग से उपेक्षापूर्ण व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GJ 4216 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
जिससे मोटर सायकल में बैठे गुरूबारी बरिहा खेत में फेका गयी, जिसे कंधा व कमर में चोट लगा व मोटर सायकल चालक गणपत बरिहा के सीना पेट व पैर में चोट लगा था.
इसके बाद उन्हें डायल 112 व एम्बुलेंस के माध्यम से ईलाज हेतु सांकरा लेकर गये थे जहां ईलाज के लिए रिफर करने पर उनके परिजनो के द्वारा गणपत को एम्स अस्पताल रायपुर ले गये जहां डक्टर द्वारा चेक करने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया और गुरूबारी बरिहा के आये चोट का ईलाज हेतु अग्रवाल अस्पताल रायपुर में भर्ती करा कर ईलाज कराया गया.
वहीँ मामले में पुलिस ने मर्ग जांच पर धारा 281, 125(a)106(1) BNS, 184 MV ACT का अपराध घटित होने पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.