सांकरा : किराना दुकान के पीछे से अवैध शराब जप्त
सांकरा पुलिस ने ग्राम केशरीपुर में एक व्यक्ति के किराना दुकान के पीछे से अवैध शराब जप्त किया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम केशरीपुर के आत्माराम पटेल नामक व्यक्ति बाजार पड़ाव के पास अपने किराना दुकान में अवैध शराब की बिक्री करता है, व वर्तमान में बिक्री वास्ते अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखा है. जो बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है.
सुचना पर पुलिस ने मौके पर मुखबिर के बताये स्थान के किराना दुकान के सामने जाकर संदेही से नाम पता पुछने पर अपना नाम आत्माराम पटेल पिता दुखीराम पटेल उम्र 36 साल, केशरीपुर थाना सांकरा का रहने वाला बताया.
जिसके चाय दुकान व आसपास के स्थानो की तलाशी ली गयी तो दुकान के पीछे में एक सफेद कलर के बाल्टी में रखे एक प्लास्टिक झिल्ली में भरी व एक हरा कलर के दो लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरी देशी महुआ शराब रखा होना पाया गया.
पुलिस ने कुल 07 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी आत्माराम पटेल को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया.