महासमुंद : 41 ग्राम पंचायतों में कृषक चौपाल और संगोष्ठियों क... - CG Sandesh

महासमुंद : 41 ग्राम पंचायतों में कृषक चौपाल और संगोष्ठियों के माध्यम से प्राकृतिक खेती का संदेश

 जिले में कृषि विभाग द्वारा 01 जून से 30 जून 2026 तक संचालित खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर कृषक चौपाल एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले की 41 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, इनमें महासमुंद विकासखण्ड में 5, बागबाहरा में 13, पिथौरा में 10, बसना में 8 तथा सरायपाली में 5 कार्यक्रम शामिल हैं।

अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा किसानों एवं आम नागरिकों में रासायनिक उर्वरकों के सीमित एवं संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषक चौपालों में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से भूमि की प्राकृतिक उर्वरता एवं दीर्घकालिक उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती मिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो पारंपरिक ज्ञान पर आधारित टिकाऊ एवं आर्थिक रूप से व्यवहार्य खेती पद्धति है।

कार्यक्रमों में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती के लाभ, हरी खाद एवं नील हरित काई के उपयोग, तथा जैविक उत्पादों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसानों को यूरिया एवं डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी, जैव उर्वरक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जैविक खाद एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों’’ के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसाओं के अनुसार उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी जा रही है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें