पिथौरा : ठाकुरदियाखुर्द के पास स्थित जंगल से 4 लीटर महुआ शराब जप्त
पिथौरा पुलिस ने 15 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर ठाकुरदियाखुर्द के पास स्थित जंगल में आरोपी से करीब 4 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम ठाकुरदियाखुर्द के पास स्थित जंगल में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है.
सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, जहां एक व्यक्ति उपस्थित मिला.
पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम गोवर्धन सतनामी पिता टीकाराम सतनामी उम्र 20 साल, ठाकुरदियाखुर्द थाना पिथौरा का निवासी होना बताया.
पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे में रखे 02 सफेद प्लास्टिक बाटल 2-2 लीटर वाली बाटल में भरी हुई कुल 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये को बरामद कर आरोपी गोवर्धन सतनामी का कृत्य अपराध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया.