सरायपाली : माधोपाली में हुये वाहन दुर्घटना के मामले में आरोपी चालक पर मामला दर्ज
सरायपाली पुलिस ने 01 जून 2026 को ग्राम माधोपाली बीच बस्ती में हुये वाहन दुर्घटना के मामले में आरोपी चालक पर मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार दयानिधि पिता 01 जून 2026 को अपने परिवार पत्नी देवकी लोहार, मेरा भतीजा गोविंद लोहार, लड़का सुमीत लोहार, बुआ बुधनी लोहार, पुत्री धनेश्वरी, ग्राम कोनार थाना मस्तुरी, नाती निखित, हाराबाई ग्राम गायत्रीपुर सहित, बसना चालक टोपसिंह पटेल ग्राम बीरसिंगपाली के साथ सुमो वाहन क्रमांक CG 04 FJ 6055 से अपने रिश्तेदार के गांव बालपुर गये थे.
इसी दौरान रात में अपने परिवार के साथ सुमो वाहन क्रमांक CG 04 FJ 6055 से वापस आते समय सरायपाली से सरसींवा मार्ग में स्थित ग्राम माधोपाली बीच बस्ती में रात करीबन 08:00 बजे ग्राम लंबर की ओर से आ रही ट्रैक्टर क्रमांक CG 22 H 2492 का चालक अपने ट्रैक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से सुमो वाहन क्रमांक CG 04 FJ 6055 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे सुमो वाहन में बैठे, दयानिधि को बायें सोल्डर, मस्तक, दाहिने पैर, घुटना दांत होंठ तथा उनकी पत्नी के बाएं जंघा, दाहिने हाथ सिर में चोंट आई है.
घटना में केकती बरिहा के कमर में धनेश्वरी के आंख के पास, निखित के बांया जांघ, हांथ में गोविन्द के जबड़ा, सुमीत के मुंह एवं दाहिने हाथ में, हाराबाई के सिर में एवं ड्रायवर के घुटना सीना एवं सिर में चोंट लगा.
इस घटना के तुरंत बाद सभी को वाहन 108, 112 तथा पुलिस वाहन के माध्यम से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली गये जहां से रिफर करने पर मेकाहारा अस्पताल ले जाकर भर्ती किये, जिनका उपचार जारी है.
बताया गया कि ट्रैक्टर वाहन क्रमांक CG 22 H 2492 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सुमो वाहन क्रमांक CG 04 FJ 6055 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से घटना घटित हुआ है.
घटना को राकेश सोनी, भुवनेश्वर पटेल, नंदकुमार पटेल देखे है, मामले की शिकायत पर ट्रेक्टर क्रमांक CG 22 H 2492 के चालक पर अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध किया गया है.