पटेवा : मोटर सायकल से शराब परिवहन, 100 पौवा रोमियो देशी प्ले... - CG Sandesh

पटेवा : मोटर सायकल से शराब परिवहन, 100 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब जप्त

पटेवा पुलिस ने 14 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को हीरो स्पेलेण्डर प्लस मोटर सायकल से शराब परिवहन करते पकड़ा है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि हीरो स्पेलेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक CG06HB0226 में एक व्यक्ति पटेवा की ओर से पतई झारा की ओर अवैध रूप से देशी प्लेन शराब परिवहन करने वाले है.

सूचना पर पुलिस ग्राम पटेवा-पतई रोड़ ग्राम पतई शासकीय स्कूल के पास पहुंची, जहाँ कुछ देर बाद हीरो स्पेलेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक CG06HB0226 में एक व्यक्ति मोटर सायकल के सामने में एक हरा रंग का प्लास्टिक बोरी में कुछ रखकर आते दिखा.

पुलिस ने उक्त व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद निर्मलकर पिता रूंगु निर्मलकर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम झारा थाना खल्लरी का रहने वाला बताया, एवं मोटर सायकल के सामने में रखे बोरी का तलाशी लेने पर बोरी के अंदर 100 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180 -180 एम.एल. शराब भरी हुई जुमला 18000 एम.एल. कीमती 8000 रूपये रखे मिला.

जिसपर पुलिस ने उक्त शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्पेलेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक CG06HB0226 कीमती करीबन 40,000 रूपये, कुल जुमला कीमत 48,000 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें