तुमगांव : बांसकुडा मोड़ के पास कार ने मोटरसायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज
तुमगांव थाना अंतर्गत सिरपुर रोड ग्राम बांसकुडा मोड़ के पास एक कार ने मोटरसायकल को ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को ईश्वर विश्वकर्मा अपने बडे भाई मनहरण विश्वकर्मा के साथ अपने मोटरसायकल क्रमांक HF डिलक्स क्रमांक CG 04 NB 1877 से ग्राम तुमगांव निजी काम करके तुमगांव से वापस घर ग्राम पासिद जा रहे थे.
मोटरसायकल को ईश्वर विश्वकर्मा चला रहे थे, इसी दौरान करीबन 2:00 बजे कुहरी सिरपुर रोड ग्राम बांसकुडा मोड के पास सिरपुर की ओर से आ रही कार क्रमांक 23 BH 1563 E के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
इस घटना में ईश्वर विश्वकर्मा के सिर व दोनो हाथ, दोनो पैर में व मनहरण के दाहिना पैर में चोट आया है, जिसे डायल 112 तुमगांव की सहायता से उपचार हेतु CHC तुमगांव लेकर आये. जहां से प्राथमिक उपचार बाद मनहरण को रिफर करने पर उचित ईलाज हेतु सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती किया गया.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार क्रमांक 23 BH 1563 E के चालक पर अपराध धारा 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.