खल्लारी : बोहारडीह में 04 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त
खल्लारी पुलिस ने 14 जून 2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम बोहारडीह में करीब 04 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम बोहारडीह का विनोद कुमार मन्नाडे अपने घर के सामने अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा है, जिसकी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर रेड किया.
जहां एक व्यक्ति अपने कब्जे में एक पीला रंग के प्लास्टिक जरकीन में कुछ रखे हुए मिला, पुलिस ने उक्त संदेही से पूछताछ की जिसने अपना नाम विनोद कुमार मन्नाडे पिता मुन्नालाल मन्नाडे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बोहारडीह का रहने वाला बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखना स्वीकार किया, जिसके कब्जे में रखे एक पीला रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन जिसके अंदर 04 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब भरी हुई कीमती 800 रूपये को जप्त कर आरोपी विनोद कुमार मन्नाडे पिता मुन्नालाल मन्नाडे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बोहारडीह का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तारी कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.