महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जन चौपाल के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरुवार को ग्राम लखनपुर एवं रामपुर में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की। ग्रामीणों की समस्याओं के उचित निराकरण के लिए आश्वासन भी दिया। वहीं विधायक को अपने बीच पाकर आमजनों में उत्साह देखने को मिला।
बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा लगातार विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग गांवों में आमजन से भेंट मुलाकात कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने ग्राम लखनपुर एवं रामपुर में जन चौपाल लगाई। सबसे पहले मंदिर में पूजा कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
भेंट मुलाकात के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा कर आमजन तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया।
जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की सहभागिता एवं क्षेत्र के विकास संबंधी आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई। ग्राम लखनपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्य भी विधायक सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। उस विश्वास को कायम रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूं। इसलिए लगातार अलग अलग गांवों में जा रहा हूं जिससे विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति संबंधी जानकारी मिल रही है। जहां कमी पाई जा रही है वहां जल्द समस्या का निराकरण करने के लिए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहा हूं।
नवविवाहित बहनों को उपहार एवं शिशुओं के लिए किट
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम लखनपुर एवं रामपुर में नवविवाहित बहनों को उपहार भेंट कर उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु उनके परिवारों को शिशु किट वितरित किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेन्द्र महोबिया, पप्पू पटेल, देवा नायक, सीटू सलूजा, धरम पटेल, शम्मी सलूजा, निर्भय नायक, राकेश साहू, कुलजीत सलूजा, लखनपुर सरपंच खेमिन ध्रुव, उप सरपंच कमल कौशिक, रामपुर सरपंच यमुना ठाकुर, उपसरपंच देवानंद पटेल, देवकी भुखू जोशी, पुरानिक साहू, बिन्दा बाई जोशी, वीरसिंग निषाद, कौशिल्या बाई, तारा हिरवानी, भेखराम बघेल, नरेन्द्र कौशिक, कांतीबाई बाई साहू, ग्राम विकास समिति लखनपुर अध्यक्ष रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष नुतन धीवर, मोहित साहू कोषाध्यक्ष, भोजराम पटेल सचिव, तोषराम धीवर सह सचिव, जगदीश ध्रुव, देवेन्द्र साहू, गोवर्धन बघेल, बुधारु धीवर, हेमप्रसाद ध्रुवंशी, नरेन्द्र हिरवानी, गिरजाशंकर जोशी, मुकेश जोशी, रामजी निर्मलकर, प्रकाश हिरवानी, चुन्नीलाल, चुन्नीलाल जोशी, ध्रुवकुमार ध्रुव, द्वारिका सेन, खिलावन चौधरी, तुलाराम चौधरी, कुलेश पटेल, सुरेश ठाकुर, कंचन ठाकुर, सागर साहू, ईश्वर साहू, शैलेन्द्र मिश्रा, रामकुमार साहू, कृष्ण कुमार पटेल, कुंवर सिंग साहू, प्रभुलाल, रितु निषाद सरवणी यादव, सतीश मारकंडे, नरेन्द्र कौशिक, मोहित साहू, टोनू साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।
अन्य सम्बंधित खबरें