बसना : युवती से गाली गलौच कर घर में घुसकर मारपीट, दो पर मामल... - CG Sandesh

बसना : युवती से गाली गलौच कर घर में घुसकर मारपीट, दो पर मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम खटखटी में एक युवती से गाली गलौच कर उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. 

ग्राम खटखटी निवासी आशियाना खान ने बताया कि 16 जून 2026 को रात्रि करीब 08:45 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी गांव का मोहसिन खान पिता सलीम खान आया और माँ-बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए मेरी बहन का फोटो क्यो फैला रही है बोला. 

इसके बाद मोहसिन आशियाना के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किया, जिससे बचने के लिए आशियाना घर अंदर घुसी तो मोहसिन खान उसके घर अंदर घुसकर मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके गला को दबा दिया और मोहसिन खान का भाई मेराज खान भी घर घुस गया. 

इसके बाद दोनों आशियाना के साथ मारपीट करने लगे जिसे देखकर आशियाना की मौसी आयशा परवीन, नानी मुमताज, मामी रिहाना बीच बचाव किये. 

आशियाना ने बताया कि वह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकली तो भी मोहसिन खान एवं मेराज खान उसे हाथ मुक्का से मारपीट किये, जिसे देखकर उसकी मौसी आयशा परवीन एवं मामी रिहाना पुनः बीच बचाव किये है. 

आशियाना ने बताया कि मोहसिन खान एवं मेराज खान चिल्ला चिल्लाकर उसे माँ-बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहे थे. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहसीन खान और मेराज खान के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 331(2)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें