बागबाहरा : पीकप और ट्रक चालक की लापरवाही से मोटरसायकल चालक क... - CG Sandesh

बागबाहरा : पीकप और ट्रक चालक की लापरवाही से मोटरसायकल चालक की मौत

बागबाहरा थाना अंतर्गत NH 353 रोड आरटीओ बैरियर के पहले, खोपली पड़ाव में 17 जून 2026 को एक पीकप और ट्रक चालक की लापरवाही से मोटरसायकल चालक की मौत हो गई, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार टीकम ठाकुर पिता संजीव कुमार ठाकुर उम्र 23 वर्ष अपने चचेरे भाई मुकेश ठाकुर के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GZ 7591 से बागबाहरा घुमने आया था. जहाँ  बागबाहरा से वापस गांव खुड़मुड़ी नवाडीह जाते समय एनएच 353 रोड आरटीओ बैरियर से पहले खरियार रोड़ से बागबाहरा की ओर आ रही पीकअप क्रमांक CG 04 QD 8543 का चालक अपने पीकअप को लापरवाही पूर्वक चलाकर टीकम ठाकुर के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस घटना से टीकम ठाकुर एवं उसके चचेरे भाई मुकेश ठाकुर मोटर सायकल से नीचे गिर गये, जहाँ उसी समय बागबाहरा से खरियार रोड की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक CG 04 JC 8355 के चालक द्वारा अपने ट्रक को लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्रक के चक्के से कुचलकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे टीकम ठाकुर की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई एवं मोटर सायकल के पीछे बैठे चचेरे भाई मुकेश ठाकुर के दाहिना पैर के जंघा, सिर, दोनों हाथ के कलाई एवं शरीर में चोट आई.

बताया गया टीकम ठाकुर की मृत्यु पीकअप क्रमांक CG 04 QD 8543 द्वारा ठोकर मारने से गिरने से एवं ट्रक क्रमांक CG 04 JC 8355 के चालक द्वारा मृतक को कुचलने से होना पाया गया।

मामले के सम्पूर्ण मर्ग जांच मे अपराध धारा 281,125(A), 106(1),3(5) भारतीय न्याय संहिता का अपराध घटित होना पाये जाने से ट्रक क्रमांक CG 04 JC 8355 का चालक एवं  पीकअप क्रमांक CG 04 QD 8543 का चालक पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया है.



author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें