बागबाहरा : दो मामलों में अवैध शराब जप्त, दो गिरफ्तार
बागबाहरा पुलिस ने 18 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर दो मामलों में अवैध शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
जिसमे घटनास्थल ग्राम हरनादादर खिलेश्वर बांधे के मकान के पीछे कमरे में आरोपी खिलेश्वर बांधे पिता जोहन लाल बांधे उम्र 32 वर्ष, वार्ड नं 07 हरनादादर निवासी के कब्जे से 08 नग प्लास्टिक झिल्ली में भरा महुआ शराब प्रत्येक में 05-05 लीटर भरा जुमला 40 लीटर किमती 8000 रूपये, 02 नग 10 लीटर वाली प्लास्टिक झिल्ली में भरा महुआ शराब प्रत्येक में 10-10 लीटर भरा हुआ कुल 20 लीटर कीमती 4000 रूपये कुल शराब लगभग 60 लीटर कीमत 12000 रूपये, 02 नग गैस सिलेण्डर कीमती 2000 रूपये, 01 नग चूल्हा कीमती 500 रूपये, 02 नग एल्यूमिनियम गंजी कीमती 500 रूपये, 02 नग स्टील गंजी कीमती 500 रूपये. कुल कीमत 15500 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया गया.
इसी तरह घटनास्थल पानी टंकी के पास ग्राम घांसी नगर बागबाहरा मे आरोपी आनंद राम पुरैना पिता रामलाल पुरैना उम्र 36 साल, घांसीनगर के कब्जे से एक लीटर क्षमता वाली 07 नग प्लास्टिक बाटल मे भरी हुई कुल 07 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध कर विवेचना मे लिया गया.