महासमुंद : आपसी रंजिश, पुरानी बातों को लेकर गाली गलौज मारपीट... - CG Sandesh

महासमुंद : आपसी रंजिश, पुरानी बातों को लेकर गाली गलौज मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद के ग्राम खैरा शितली नाला शराब दुकान के पास आपसी रंजिश, पुरानी बातों को लेकर गाली गलौज मारपीट होने से मामला दर्ज कराया गया है.

वार्ड नंबर 23 कुम्हारपारा महासमुंद का निवासी बसंत साहू ने बताया कि 17 जून 2026 को शाम 04:00 बजे वह काम करके अपने घर वापस जा रहा था, इसी दौरान ग्राम खैरा शितली नाला शराब दुकान के पास उसके मोहल्ले का कुल्दीप ध्रुव उसे देखकर पास आया और आपसी रंजिश पुरानी बातों को लेकर मां-बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगा.

बसंत साहू ने बताया कि जब उसने गाली गलौच करने से मना किया तो कुल्दीप और अधिक गुस्से में आकर तू बहूत बात करता है आज तूझे जान से मार दूंगा कहकर पास में पड़े लकड़ी के डण्डा से सिर, पीठ, बायें पैर में मारपीट किया.

मारपीट करने से बसंत साहू को चोंट लग कर खून निकला है और अधिक दर्द हो रहा है. कुल्दीप यादव के इस कृत्य से बसंत बहुत डरा हुआ है, घटना को आसपास के लोग देखे और सुने हैं.

बसंत ने मारपीट करने आयी चोंट का ईलाज कराने जिला अस्पताल महासमुंद गया, वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कुल्दीप ध्रुव के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें