सांकरा : 25 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

सांकरा : 25 लीटर महुआ शराब जप्त

सांकरा पुलिस ने 18 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर 25 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम चेरीडीपा सावित्रीपुर के निवासी मनोज लहरे अपने घर बाडी में अवैध रूप से देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब रखा है.

सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, जहां एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब एक बोरी में रखे मिला. जिससे नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम मनोज लहरे पिता स्व. मानसाय लहरे उम्र 32 साल, चेरीडीपा सावित्रीपुर का निवासी बताया.

पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक पीला रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर एक सफेद रंग की प्लास्टिक झिल्ली में करीब 25 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब भरी हुई कीमती 5000 रूपये जप्त किया.

जिसपर पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कायम किया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें