CG : फैक्ट्री में विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
रायपुर के पास उरला में एक फैक्ट्री में कल शाम हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट के कारण हुआ । यह विस्फोट इतना भीषण था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मजदूर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मारे गये मजदूरों में दो मजदूर मध्य प्रदेश के हैं, जबकि एक मजदूर छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले का रहने वाला था। इस फैक्ट्री में पिग आयरन की रिफायनिंग का काम होता है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। .
अन्य सम्बंधित खबरें