पीएम आवास योजना : सूचि में छूटे पात्र हितग्राहियों को लाभ दि... - CG Sandesh

पीएम आवास योजना : सूचि में छूटे पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का अनुरोध

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश के सभी पात्र परिवारों को आवास का लाभ दिलाने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। शर्मा ने पत्र के माध्यम से बताया कि ‘‘आवास प्लस टू प्वॉइंट ओ’’ की सूची और ग्राम सभाओं के दौरान कुछ पात्र हितग्राहियों के नाम शामिल नहीं हो पाए हैं। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग सर्वेक्षण के समय पलायन या अन्य कारणों से उपलब्ध नहीं थे, जबकि कुछ पात्र परिवारों की जानकारी तकनीकी कारणों से पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो सकी। उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्णय लेने का आग्रह किया, ताकि कोई भी पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभ से वंचित न रहे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें