20 रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल - CG Sandesh

20 रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही E85 ईंधन लाने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि यह ईंधन मौजूदा E20 पेट्रोल की तुलना में प्रति लीटर लगभग 20 रुपये तक सस्ता हो सकता है।

एक निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया कि E85 ईंधन का उपयोग केवल उन्हीं वाहनों में किया जा सकेगा, जिन्हें विशेष रूप से इस ईंधन के अनुरूप विकसित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सस्ता ईंधन उपलब्ध कराना और सरकार के इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को गति देना है। पेट्रोलियम मंत्री ने बायोफ्यूल नीति का समर्थन करते हुए कहा कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से इंजन खराब होने या वाहन के प्रदर्शन पर प्रतिकूल असर पड़ने जैसी आशंकाएं निराधार हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें