जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू - CG Sandesh

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। 

नवोदय विद्यालय समिति ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) और NVS मुख्यालयों में ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु समर्पित सहायता डेस्क भी स्थापित किए हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें