अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेंगी ये दवाएं - CG Sandesh

अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेंगी ये दवाएं

आम लोगों के बीच दवाओं के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि अब 12 प्रतिशत से अधिक एथिल अल्कोहल युक्त दवाओं की बिक्री बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं की जा सकेगी।

मंत्रालय के अनुसार, ऐसी दवाएं अब ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) श्रेणी में उपलब्ध नहीं होंगी। इनकी बिक्री केवल पंजीकृत चिकित्सा प्रैक्टिशनर द्वारा जारी वैध प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही की जाएगी।

इस फैसले का उद्देश्य अधिक मात्रा में अल्कोहल युक्त दवाओं के अनियंत्रित उपयोग और संभावित दुरुपयोग पर रोक लगाना है। नई व्यवस्था के तहत फार्मासिस्ट और दवा विक्रेताओं को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्धारित सीमा से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं केवल वैध चिकित्सकीय पर्चे पर ही उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि यह कदम दवाओं के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को और मजबूत करेगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें