महासमुंद : महिला से मारपीट, 3 पर केस दर्ज
महासमुंद के ग्राम बेलसोण्डा में एक महिला के साथ मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम बेलसोण्डा पारधी पारा निवासी ममता पारधी ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई को रात करीब 9 बजे वह बजरंगबली चौंक के पास दुकान में घरेलू समान लेने के लिये गयी थी. दुकान के पास उसके भैया पवन पारधी, चाचा नकूल पारधी, बहन दुर्गा पारधी और भाई रंजीत पारधी का घर है वे सभी लोग अपने घर के बाहर बैठे थे.
ममता दुर्गा पारधी को देखकर अपने घर का ताला दो बोली तो उतने में पवन पारधी, नकूल पारधी और रंजीत पारधी ने ममता को पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गालियां देने लगे, जिन्हें मना करने पर नकूल पारधी और रंजीत पारधी ने हाथ मुक्का से और पवन पारधी ने जान से मारने की धमकी देकर पास में पडे पत्थर के टुकड़े से सिर और पीठ में मारकर चोंट पहूंचाया. मारपीट करने से ममता के सिर, दाहिने हाथ कोहनी के पास और पीठ में चोंट लगी है. मारपीट को देखकर चित्ररेखा पारधी और निर्जला पारधी ने आकर बीच बचाव किया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पवन पारधी, नकूल पारधी और रंजीत पारधी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.