महासमुंद : चिकन लेने गए स्कूटी सवार की हादसे में मौत
महासमुंद थाना क्षेत्र के शितलीनाला के पास सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी मौत हो गई.
मोनिषा निर्वाण पिता स्व. रामकिशन निर्वाण निवासी वार्ड नं. 10 ईमलीभांठा, महासमुन्द ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 21 जून 2026 की रात उसके पिता रामकिशन निर्वाण वाहन क्रमांक सी.जी. 06 जी.आर.4330 से घर से शितलीनाला के पास स्थित चिकन शॉप में चिकन लेने के लिए निकले थे.
रास्ते पर शितलीनाला से पहले स्कुटी वाहन क्रमांक सी.जी. 04पी.पी.4309 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलते हुये ठोकर मार दी, जिससे रामकिशन के सिर जबड़े व पेट में गंभीर चोट आयी थी. उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी स्कुटी वाहन क्रं CG 04 PP 4309 के चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.