बसना : दो भाइयों ने की मारपीट, घेरा लगाने की बात पर हुआ विवाद
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरचुआ में खेत देखने जा रहे बाइक सवार के साथ विवाद होने पर मारपीट करने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम छातापठार निवासी जगदीश प्रसाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 11 जुलाई 2026 को सुबह करीब 06:30 बजे वह अपने मोटर सायकल से अपना खेत देखने जा रहा था. कृपाराम पटेल निवासी भंवरचुआ के घर के सामने पहुंचा था. तभी देखा कि ओमनाथ पटेल गांव के गाली रास्ता को घेरा लगा रहा था, जिसे मना करने पर ओमनाथ और उसके भाई कृपाराम पटेल ने अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे डंडे से मारपीट की, जिससे जगदीश को चोट लगी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ओमनाथ पटेल और कृपाराम पटेल के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.