सरायपाली : 22 वर्षीय युवक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने 10 जुलाई 2026 को मुखबिर की सुचना पर बगईजोर नाला के पास अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को पकड़ा.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी अजय कुमार चौहान पिता भोगीलाल चौहान उम्र 22 साल निवासी कांशीपाली को एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर सफेद झिल्ली में 25 लीटर हाथ भटृटी कच्ची महुआ शराब कीमती 5000 रूपये के साथ बगईजोर नाला के पास गिरफ्तार किया गया.
आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें