सरायपाली : 1 लाख 64 हजार के गांजे की तस्करी, पुलिस ने नाकेबं... - CG Sandesh

सरायपाली : 1 लाख 64 हजार के गांजे की तस्करी, पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम तोरेसिंघा सुरंगी नाला के पास नाकेबंदी कर पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 10 जुलाई को गांजा तस्करी की मुखबिर से सुचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम तोरेसिंघा सुरंगी नाला के पास नाकेबंदी की.
कुछ समय पश्चात एक एक मोटर सायकल नीले रंग का ड्रीम योगा क्र. CG 12 AK 0701 में आरोपी संजस जाल पिता तिर्थो जाल उम्र 43 वर्ष निवासी चिंदागुडा वार्ड न 01 थाना सिघेकेला जिला बलागीर उड़िसा हाल कृष्णा नगर वार्ड नम्बर 07 थाना दीपका जिला कोरबा और श्रीधर सोना पिता सिघराज सोना उम्र 42 वर्ष साकिन सालेमुड़गा वार्ड न 01 थाना सिघेकेला जिला बलागीर उडिसा हाल कृष्णा नगर वार्ड नम्बर 07 थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.) आये. दोनों ने बैग में गांजा रखना स्वीकार किया.

दोनों बैग की तलाशी लेने पर एक बैग के अंदर 04 नग भूरे रंग के पैकेट में गांजा तथा दुसरे बैग के अंदर 03 पैकेट गांजा मिला, जिसे जप्त किया गया. जिसकी कीमत 164200 रूपये आंकी गई. इसके अलावा मोटर सायकल कीमती 50000रूपये, एक मोबाईल फोन Vivo AI TRIPLE CAMERA कीमती 5000 रूपये भी जप्त किया गया. 

आरोपियों के विरूद्ध मौके पर देहाती नालसी क्र. 00/2026 धारा 20 (b) नार. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें