महासमुंद : गौवंश के साथ कथित दुष्कर्म, आरोपी को पकड़कर किया ग... - CG Sandesh

महासमुंद : गौवंश के साथ कथित दुष्कर्म, आरोपी को पकड़कर किया गया पुलिस के हवाले

महासमुंद जिले से गौ वंश के साथ कथित अश्लील हरकत और अनाचार की खबर सामने आई है. वार्ड नं0 08 खरोरा निवासी ईश्वर यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 10 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ घुम रहा था. 

इसी दौरान उन्होंने ने एक युवक को गौवंश के साथ अनाचार करते देखा. जब उन्होंने आवाज लगाई तो आरोपी भागने लगा, इसी दौरान वह नाली के पास रोड़ में गिर गया.

ईश्वर यादव ने आगे शिकायत में बताया है कि उन्होंने आरोपी को पकड़ा. आरोपी को चोंट लगी थी और वह नग्न स्थिति में था.

ईश्वर यादव ने आगे बताया कि उनके द्वारा मामले की सुचना के लिए डायल 112 को फोन किया गया, किन्तु डायल 112 के समय पर नहीं पहुँचने पर वे आरोपी को पकड़कर पुलिस थाना ले गये. शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा 11(1)(क)-PRE, 299-BNS के तहत FIR दर्ज कर जांच में जुट गई है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें