CG : हाईवा और कार के बीच जोरदार टक्कर, 2 की दर्दनाक मौत
जशपुर में तपकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उड़ीसा-कुनकुरी मार्ग पर लवाकेरा के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार हाईवा और कार के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कुनकुरी के जूता-चप्पल व्यवसायी बताए जा रहे हैं। दोनों कार सवार उड़ीसा से कुनकुरी की ओर आ रहे थे, तभी लवाकेरा के पास सामने से आ रहे हाईवा ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। .
अन्य सम्बंधित खबरें