छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 7 की मौत - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 7 की मौत

छत्तीसगढ़ में बीते चौबीस घंटों के दौरान हुए अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई है। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी बस स्टैंड के पास आज एक तेज टैंकर ने दोपहिया सवार तीन स्कूली बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनके साथ मौजूद तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने बांगो-अंबिकापुर राजमार्ग राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया।दपर प्रशासन की समझाइश के बाद यातायात सामान्य हुआ। 

वहीं, पेंड्रा नगर में भी आज मुख्य मार्ग पर स्थित राय पेट्रोल पंप के पास कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। 

इसके अलावा जांजगीर-चांपा जिले के घटोली चौक के पास ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिडंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य युवक घायल हो गया है। वहीं, बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें