छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति के लिए बनेगी नई नीति - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति के लिए बनेगी नई नीति

छत्तीसगढ़ सरकार ने विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए नई नीति बनाने का निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो एक माह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 

नई नीति लागू होने के बाद वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का समाधान होगा और प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सकेगा। सरकार ने कहा है कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद नीति अधिसूचित की जाएगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें