छत्तीसगढ़ सरकार ने इस पौधे को लगाने पर लगाया प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ में कोनोकार्पस प्रजाति के नये वृक्षारोपण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में आवास और पर्यावरण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत राज्य की भौगोलिक सीमा में कोई भी व्यक्ति, स्थानीय निकाय, शासकीय विभाग, शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय संस्था, स्वायत्त निकाय, सार्वजनिक उपक्रम और अन्य कोई संस्था कोनोकार्पस प्रजाति का नया वृक्षारोपण नहीं करेगी और न ही कराएगी।
राज्य सरकार ने कहा है कि कोनोकार्पस एक आक्रामक विदेशी वनस्पति प्रजाति है, जिससे स्थानीय जैव विविधता, प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र, भू-जल संसाधनों और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
अन्य सम्बंधित खबरें