कोमाखान : शराब के नशे में पिता से मारपीट - CG Sandesh

कोमाखान : शराब के नशे में पिता से मारपीट

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम सिमगांव में शराब के नशे में पिता के साथ मारपीट के आरोप में बेटे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

बेनीराम चक्रधारी पिता विश्राम चक्रधारी उम्र 57 साल निवासी सिमगांव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसका छोटा बेटा विजय चक्रधारी पांच-छ: माह से बाहर में काम करने गया था. उसके नाम से आवास आने से उसको फोन कर बुलाया गया था. तब वह आया और घर के हालर मशीन को देखरेख कर चला रहा था. 13 जुलाई को वह अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल गया था. उसकी पत्नी ने आने से मना किया.

विजय शाम करीब 7 बजे शराब पीकर घर आया और घर में बडबडा रहा था, जिसे उसके पिता बेनीराम ने मना किया तो हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी भी दी.

पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी विजय चक्रधारी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें