महासमुंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती प्र... - CG Sandesh

महासमुंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया पुनः प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला महासमुंद में संविदा भर्ती प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए 14 मार्च से 24 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण करते हुए 23 मई 2025 को पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी किया जा चुका है। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी किया जाना शेष है।

उन्होंने बताया कि उक्त भर्ती हेतु जारी विज्ञापन अब माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 22 अप्रैल 2026 को उक्त प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए याचिका को खारिज कर दिया गया है। इसके परिप्रेक्ष्य में विज्ञापन की कंडिका 1.2 के प्रावधानों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। सभी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.mahasamund.gov.in  तथा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें