CG : साय सरकार के विरुद्ध विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्... - CG Sandesh

CG : साय सरकार के विरुद्ध विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव अस्वीकृत

राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम विष्णु देव साय सरकार के विरुद्ध विपक्ष द्वारा 136 बिंदुओं पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत हो गया। इस प्रस्ताव पर सदन में 14 घंटे 26 मिनट तक पक्ष विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक होती रही। हंगामे के कारण एक बार कार्यवाही स्थगित भी करनी पड़ी। अंततः रात करीब 2:36 बजे अविश्वास प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया। 

चर्चा में पक्ष- विपक्ष के 18 सदस्यों ने भाग लिया। अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीते ढाई वर्षो के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारकर जनता का विश्वास जीता है । इसके बाद , विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शीतकालीन सत्र प्रस्तावित है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें