छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने उच्च स्तरीय समिति ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने उच्च स्तरीय समिति गठित

प्रदेश सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता-यूसीसी लागू करने और इसके प्रारूप का मसौदा तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायामूर्ति रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। 

समिति में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुहन सिंह तथा एम.के राउत के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य ज्योति रानी सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह समिति राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में वर्तमान विधिक स्थिति का अध्ययन करेगी। साथ ही विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण सहित संबंधित विषयों का सुझाव प्रस्तुत करेगी। 

वहीं, नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से सुझाव प्राप्त कर उनका अध्ययन करेगी। इसके अलावा अन्य राज्यों में लागू समान नागरिक संहिता संबंधी व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया जाएगा। समिति समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार कर राज्य शासन को प्रस्तुत करेगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें