बसना : रथ देखने गये युवक का पत्थर से फोड़ा सिर - CG Sandesh

बसना : रथ देखने गये युवक का पत्थर से फोड़ा सिर

पैसे देनें से मना करने पर पिता-पुत्र से मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तोषगांव में रथ देखने गये युवक के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, पैसे नहीं देनें पर विवाद के बाद मारपीट की गई. युवक के पिता ने जब बीच बचाव की तो उसे भी मारने लगे.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जुलाई को ग्राम बिछिया निवासी सोनू राम महिलाने अपने ससुराल ग्राम तोषगांव अपने बेटे छबिलाल महिलाने के साथ रथ यात्रा देखने गया था.

रथ देखकर शाम करीब 7 बजे वे नाला तरफ घुमने गये थे. इसी बीच गाँव के साहिल बरिहा और अमन प्रधान अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए रूपये पैसे की मांग करने लगे. पैसे नहीं देने पर वहां पर रखे पत्थर से छबिलाल महिलाने के सिर के पीछे भाग पर वार कर चोटिल कर दिया. बीच बचाव करने पर सोनू के साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट किये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल बरिहा और अमन प्रधान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें