बसना : NH -53 रोड़ पर संकेतकों की अनदेखी कर रहे वाहन चालक, हादसे की संभावना
बसना क्षेत्र के ग्राम पर्रापाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर मरम्मत के लिए लगाये गये संकेतक को वाहन चालक अनदेखा कर मनमाने ढंग से वाहन चला रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.
दरअसल, एनएच-53 रोड़ पर पर्रापाट के पास पुल पर मरम्मत किया जाना है. जहाँ मरम्मत किया जाना है उस जगह पर रोड़ सेफ्टी कोन लगाये गये हैं, 30 किमी. प्रति घंटा स्पीड का बोर्ड भी लगाया गया है. बावजूद इसके वाहन चालक तेज गति से सेफ्टी कोन के अन्दर से गाड़ियाँ ले जा रहे हैं. कुछ लोग संकेतक के अनुसार सीधे जा रहे हैं तो कुछ संकेतक के विपरीत जा रहे हैं. इससे हादसे की संभावना बनी हुई है.
खबर लिखे जाने तक स्थिति ऐसी ही बनी हुई है.
अन्य सम्बंधित खबरें