महासमुंद : सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट, केस दर्ज
महासमुंद थाना क्षेत्र से सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड नं 21 सुभाष नगर महासमुंद निवासी डिगेश मिर्धा ने पुलिस को बताया कि वह इण्डसंड बैंक पण्डरी रायपुर में सुरक्षा गार्ड का काम करता है. 16 जुलाई को शाम करीब 06:30 बजे वह अपने घर के आंगन में बैठा था.
उसी समय उसका पड़ोसी प्रेम जगत आया और मोटर सायकल ओव्हर स्पीड चलाया कहकर मेरे नाम से थाना में रिपोर्ट दर्ज कराये हो कहते हुये अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे धारदार चाकु से मारने लगा.
डिगेश अपना बचाव करते हुये उसके हाथ को रोका तो हथेली में चाकु से चोंट लगी है. गिरने से उसे चोंट खरोंच लगी है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी प्रेम जगत के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.