CG : 23 और 24 जुलाई को यह ट्रेन रहेगी रद्द
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए एन.आई. का कार्य किया जाएगा। इसके कारण तेईस और चौबीस जुलाई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और गेवरा रोड के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर टेªन रद्द रहेगी।
वहीं, तेईस जुलाई को झारसुगुड़ा और गोंदिया से चलने वाली झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन तक चलेगी। इस बीच, रेलवे के नॉन इंटरलॉकिंग- एनआई और सिग्नलिंग कार्य के कारण बाईस से सत्ताईस जुलाई तक रायपुर-बिलासपुर और हावड़ा रूट की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई का रूट बदला गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें