CG : बारिश के कारण हजारों क्विंटल खाद्यान्न भीगकर खराब, सार्वजनिक वितरण प्रणाली-पीडीएस कार्य प्रभावित
बिलासपुर जिले में बीते 17 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश और जलभराव के कारण हजारों क्विंटल खाद्यान्न पानी में भीगकर खराब हो गया, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली-पीडीएस का कार्य प्रभावित हुई है। बारिश से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की पचास से अधिक राशन दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
राशन दुकान संचालकों ने प्रशासन से खराब हुए खाद्यान्न का उचित मुआवजा देने की मांग की है। इधर, प्रशासन ने प्रभावित राशन दुकानों का सर्वे शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आंकलन कर तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
अन्य सम्बंधित खबरें