बसना : युवती लापता, दादी के पास छोड़कर काम करने बैंगलौर गये थे परिजन
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव से 16 वर्षीय नाबालिग युवती के लापता होने की खबर सामने आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती के परिजन उसे उसकी दादी के पास छोडकर काम करने के लिए बैंगलौर गये है. युवती अपने भाई-बहन के साथ दादी के साथ अपने घर में रहती थी.
बताया गया कि 18 जुलाई 2026 के रात करीबन 9 बजे युवती घर में खाना खाकर अपने बिस्तर पर सोयी थी. रात कबरीन 11 बजे जब उसकी दादी ने देखा तो युवती अपने बिस्तर पर नहीं थी.
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका होने पर थाने में शिकायत दर्ज करायी गई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें