महासमुंद : खरीफ 2026 हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जु... - CG Sandesh

महासमुंद : खरीफ 2026 हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, किसानों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए ग्राम स्तर पर धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, सोयाबीन एवं राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर पर मूंगफली, अरहर, मूंग, उड़द, कोदो, कुटकी एवं रागी फसलों को अधिसूचित किया गया है। इन फसलों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और अपनी फसलों का बीमा समय रहते करवा लें। किसान अपने नजदीकी बैंक, सहकारी समितियों अथवा लोक सेवा केन्द्र में संपर्क कर फसल बीमा करा सकते हैं।

बीमा से जुड़ी जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए कृषकगण विकासखंडवार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों एवं बीमा कंपनी प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं। विकासखंड महासमुंद अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री दिलीप दीवान (91313-38542) के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

इसी तरह बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जितेन्द्र चंद्राकर (96692-40072), पिथौरा विकासखंड अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ब्रजेश तूरकाने (62613-64266), बसना विकासखंड अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उषा कान्ति खेस्स (6260988073), सरायपाली विकासखंड अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एल.के. चैहान (99776-21237) एवं बीमा कंपनी प्रतिनिधि रंजीत कुमार साहू जिला समन्वयक (9039146418) के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें