महासमुंद : प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आज 22 जुलाई से प्रारंभ हो गई है। यह काउन्सलिंग 5 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के पश्चात पात्र छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग सूची एवं तिथियां विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.inपर प्रदर्शित कर दी गई हैं। काउन्सलिंग सूची में जिन छात्र-छात्राओं का नाम शामिल है, उन्हें सूची में आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर काउन्सलिंग में भाग लेना होगा। काउन्सलिंग प्रतिदिन प्रातः 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सहायक आयुक्त ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। प्रवेश प्रक्रिया, काउंसलिंग सूची तथा अन्य संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाइट एवं जिला सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, महासमुंद से प्राप्त की जा सकती है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें